Posts

Transfer: अनिवार्य स्थानांतरण कि जद में आने वाले दुर्गम के शिक्षक यदि नहीं लेना चाहते ट्रांसफर तो तुरंत दे दें यह प्रत्यावेदन

Image
Transfer: अनिवार्य स्थानांतरण कि जद में आने वाले दुर्गम के शिक्षक यदि नहीं लेना चाहते ट्रांसफर तो देना होगा यह प्रत्यावेदन Teacher's transfer in Uttarakhand: उत्तराखंड में इन दिनों शिक्षक कर्मचारियों के ट्रांसफर को लेकर चर्चा जोरों पर है पिछले कई वर्षों से सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में सेवा दे रहे शिक्षक जहां अनिवार्य स्थानांतरण की जद में आने से दुर्गम क्षेत्र के विद्यालयों में अपनी नई प्लेसिंग के लिए संभावनाएं तलाश रहे हैं वही बरसों से दुर्गम क्षेत्रों में जमी शिक्षकों में अनिवार्य स्थानांतरण से शुभम क्षेत्र के विद्यालयों में आने की उम्मीद जगी है। हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे शिक्षक भी मौजूद हैं जो दुर्गम क्षेत्र के अपने ग्रामीण क्षेत्र के विद्यालयों में ही कार्यरत हैं और सुगम में स्थानांतरण फिलहाल नहीं चाहते। सुगम क्षेत्र में अनिवार्य तबादला के लिए पात्र होने के बावजूद दुर्गम में ही रहने के इच्छुक शिक्षकों को सरकार छूट देगी।  शासन के निर्देशों पर विभाग दुर्गम क्षेत्र के ऐसे शिक्षकों को अनिवार्य स्थानांतरण में छूट का लाभ देगी जो सुगम क्षेत्र के विद्यालयों में स्थानांतरण नहीं चा...

Uttarakhand school education: स्कूली छात्रों को मिलेंगी द्विभाषी किताबें, बच्चों के लिए पढ़ाई करना होगा अधिक व्यावहारिक

Image
उत्तराखंड में अगले शैक्षिक सत्र में स्कूली बच्चों को हिंदी और अंग्रेजी 2 भाषाओं वाली किताबे मिलेंगी कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थी अपनी चॉइस के अनुसार शिक्षण का माध्यम चुन सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अगले सत्र से प्रदेश सरकारी और अशासकीय स्कूलों के कक्षा छह से 12 तक के छात्रों को विज्ञान, गणित और सामाजिक विज्ञान की द्विभाषी किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एनसीईआरटी की ऐसी प्रत्येक विषय की पुस्तक में बांया पेज हिंदी और दाहिना पेज अंग्रेजी भाषा में होगा। इससे हिंदी और अंग्रेजी माध्यम के बच्चों के लिए पढ़ाई करना और भी अधिक व्यावहारिक हो सकेगा।    मुख्यमंत्री राज्य सचिवालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों को उत्तराखंड के समग्र विकास के लिए बनाई जा रही योजनाओं को पूरा करने के लिए गंभीरता से प्रयास करने के निर्देश दिए। सीएम ने कहा, 2025 तक जिन योजनाओं को पूरा करने का लक्ष्य है, उसकी नियमित समीक्षा की जाए।     समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन जिलों में विद्यालयी शिक्षा के तहत विद्...

U-SET: उत्तराखंड में शीघ्र आयोजित होगी U-SET परीक्षा। उच्च शिक्षित युवाओं को असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का मिलेगा शानदार मौका

Image
    प्रदेश में राज्य पात्रता परीक्षा U-SET शीघ्र आयोजित की जायेगी। यू-सेट के आयोजन के लिये कुमाऊं विश्वविद्यालय के अधिकारियों को निर्देश दे दिये गये हैं, शीघ्र ही परीक्षा तिथि घोषित कर दी जायेगी। इस परीक्षा को पास करने पर प्रदेशभर के युवाओं की प्रोफेसर बनने की राह और भी आसान हो जायेगी।      सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मीडिया को जारी एक बयान में बताया कि प्रदेश में शीघ्र ही राज्य पात्रता परीक्षा U-SET आयोजित की जायेगी। उन्होंने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय को इस परीक्षा का आयोजन करना है, लिहाजा विश्वविद्यालय प्रशासन को परीक्षा तिथि जल्द घोषित करने के निर्देश दे दिये गये हैं। विभागीय मंत्री डा. रावत ने बताया कि यू-सेट के आयोजन के लिये विश्वविद्यालय अनुदान आयोग से जरूरी दिशा-निर्देश मांगे गये थे, जिस पर यूजीसी की अनुमति मिल चुकी है।     बताया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता के साथ आयोजित करने हेतु विश्वविद्यालय प्रशासन को ठोस कार्ययोजना बनाने को कहा गया है। उच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि प्रदेश में लम्बे अंतराल के बाद यू-सेट की परीक्षा आ...

Uttarakhand School Education: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने 95 शिक्षा अधिकारियों को सौंपी यह अहम जिम्मेदारी

Image
  Uttarakhand School Education: महानिदेशक विद्यालयी शिक्षा बंशीधर तिवारी ने जिला इन निदेशालय स्तर के 95 शिक्षा अधिकारियों को अहम जिम्मेदारी सौंपी है। राज्य के विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था, योजनाओं का क्रियान्वयन, शिक्षकों एवं समुदाय से संवाद, मासिक परीक्षा की समीक्षा, नामांकन एवं गुणवत्ता शिक्षा और सीखने के प्रतिफल आधारित मूल्यांकन को लेकर विभिन्न अधिकारियों को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इस अवसर पर अनुश्रवणकर्ता शिक्षा अधिकारी आदर्श पाठ प्रस्तुत करने के साथ-साथ विद्यालयों में कक्षाओं की शिक्षण प्रक्रिया का अनुश्रवण भी करेंगे। उक्त के क्रम में माह मई 2023 के विद्या-संवाद कार्यक्रम हेतु विकासखण्ड वार नामित अधिकारियों की सूची निर्गत की गई है। विद्यालयी शिक्षा के अन्तर्गत विद्यालयों में विगत अकादमिक वर्ष की भांति इस वर्ष भी माह मई, 2023 में विद्या-संवाद कार्यक्रम सम्पादित किया जाना है। इसके तहत निम्नाकित बिन्दुओं पर मंथन किया जाएगा। शिक्षण व्यवस्था । योजनाओं का क्रियान्वयन । शिक्षकों एवं समुदाय से संवाद मासिक परीक्षा की समीक्षा। नामांकन एवं गुणवत्ता शिक्षा । सीखने के प्रतिफल आधारित मूल्...

Teachers Transfer: शिक्षकों के अनिवार्य एवं अनुरोध के आधार पर स्थानान्तरण हेतु प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्यों हेतु सामान्य निर्देश-

Image
  शिक्षकों के अनिवार्य एवं अनुरोध के आधार पर स्थानान्तरण हेतु प्रधानाध्यापक / प्रधानाचार्यों हेतु सामान्य निर्देश- 1. अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु पात्रता सूची में सम्मिलित शिक्षकों की सूचनाओं उनके सेवा विवरण से मिलान व सत्यापन कर लें। 2. शिक्षकों का संवर्ग / संगत-असंगत विषय देख लें अपने संवर्ग से इतर कार्यरत यदि कोई महिला संवर्ग की शिक्षिका सामान्य संवर्ग में तथा सामान्य संवर्ग की शिक्षिका महिला संवर्ग की पत्रता सूची में सम्मिलित हों, तो वे अनिवार्य स्थानान्तरण हेतु अपना विकल्प अपने मूल संवर्ग के विद्यालयों हेतु ही देंगे। 3. छूट की श्रेणी में आने वाले पात्र शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की पूर्ण जांच कर उनके प्रत्यावेदन भी संबंधित खण्ड शिक्षा अधिकारियों को उपलब्ध करायेंगे। यदि वे छूट की श्रेणी में न आते हों तो उनसे विकल्प आवश्यक रूप से आवेदन पत्र के साथ भरवा लिये जाये। 4. अटल उत्कृष्ट विद्यालयों में चयन के माध्यम से कार्यरत शिक्षकों के पोर्टल में 01 वर्ष की सेवा 02 वर्ष की दुर्गम सेवा के बराबर यदि अंकित न हो पा रही है तो संबंधित प्रधानाचार्य प्रमाण पत्र के साथ उनकी गणना अटल उत्कृष्ट विद्...

Pithoragarh Breaking News बैंक के गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़ककर लगा दी आग, घटना से यहां फेल गई सनसनी

Image
  SBI Dharchula धारचूला में एसबीआई मैनेजर और गार्ड के बीच विवाद हो गया। गार्ड ने गुस्से में आकर मैनेजर के ऊपर पेट्रोल डाल कर आग लगा दी। घटना से बैंक में अफरा तफरी मच गई। मेडिकल में बैंक मैनेजर 40 फीसदी जलने की पुष्टि हुई है।      मैनेजर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गार्ड देहरादून दीपक छेत्री को हिरासत में ले लिया है। बैंक कर्मियों ने मैनेजर को  इलाज के लिए बाहर ले जाने को हैली सेवा उपलब्ध कराने की मांग की है। डॉक्टर के अनुसार मैनेजर मोहमद ओवेस उम्र 55 निवासी बिहार 40 प्रतिशत जल चुके हैं। इस घटना से धारचूला की शांत वादियों में सनसनी फैल गई है।

शादी में जा रहे परिवार पर मधुमक्खियों ने किया हमला, ढाई साल के बच्चे की हुई दर्दनाक मौत, खाई में मिला मासूम का शव

Image
 चंपावत में पड़ोस के गांव में रिश्तेदार की शादी में शामिल होने जा रहे परिवार पर जंगल में मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। हमले में ढाई साल के मासूम की मौत हो गई। वह जंगल में खाई में पड़ा मिला। कोटकेंद्री के गणेश राम का परिवार बृहस्पतिवार को जंगल के रास्ते पड़ोस के गांव बांस बरकूम जा रहा था। बताया जा रहा है कि वहां गणेश के साले की शादी थी। रास्ते में अचानक मधुमक्खियों ने उन पर हमला कर दिया।    गणेश राम और उसकी पत्नी पार्वती छह महीने की बेटी को लेकर किसी तरह बच निकले लेकिन 19 साल का भतीजा मनोज उनके ढाई साल के बेटे कार्तिक को लेकर दूसरी दिशा की ओर भाग गया। मधुमक्खियां पीछे पड़ीं तो वह कार्तिक को जंगल में छोड़कर एसएसबी की खेत ब्यूरी बीओपी पहुंच गया। वहां वह बेहोश हो गया।      जिला अस्पताल में इलाज के बाद देर शाम होश आने पर उसने कार्तिक के बारे में बताया तो अफरातफरी मच गई। परिजनों के साथ पुलिस और एसडीआरएफ की टीम फौरन रेस्क्यू में जुट गई। जंगल में खोजने के बाद सुबह कार्तिक एक खाई में अचेत अवस्था में पड़ा मिला। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। डॉ. हेमंत का ...

SVM New Tehri: एनएसएस स्थापना दिवस पर विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सम्पन्न हुई भाषण प्रतियोगिता

Image
 दिनांक 24 सितंबर  एन एस एस स्थापना दिवस पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें 27 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें कु. प्राची प्रथम, अक्षिता द्वितीय तथा सूरज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य बी.डी. कुनियाल जी द्वारा तीनों प्रतिभागियों को पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम का संचालन राजेश नेगी  ने किया तथा कार्यक्रम अधिकारी राजेन्द्र सिंह द्वारा नये स्वयंसेवियों का मार्ग दर्शन किया गया। सभी शिक्षको के मार्गदर्शन में स्वयंसेवियों द्वारा विद्यालय के चारों ओर प्लास्टिक उन्मूलन हेतु जन जागरूकता अभियान चलाया गया।

NSS-B प्रमाण पत्र परीक्षा परिणाम हुए घोषित, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के 32 परीक्षार्थी हुए उत्तीर्ण, यहां देखें परीक्षा परिणाम

Image
 उत्तराखंड विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल ने एन एस एस बी प्रमाण पत्र परीक्षा के परिणाम आज जारी कर दिए हैं। विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी से राष्ट्रीय सेवा योजना बी प्रमाण पत्र परीक्षा में 32 छात्र- छात्राओं को बोर्ड द्वारा पात्र घोषित किया गया है। राष्ट्रीय सेवा योजना यानी एसएसबी प्रमाण पत्र परीक्षा के परिणाम विद्यालई शिक्षा परिषद रामनगर नैनीताल द्वारा आज जारी कर दिए हैं। अभ्यर्थी अपना परीक्षा परिणाम विद्यालयी शिक्षा परिषद उत्तराखंड की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। विद्यार्थियों  अभिभावकों, और शिक्षकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना बी प्रमाण पत्र परीक्षा 2022 के परिणाम हिमवंत ई पत्रिका पर भी उपलब्ध करवाया जा रहा है। परीक्षार्थी नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक कर अपना परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। NSS-B Certificate result: उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद रामनगर ने NSS-B प्रमाण पत्र परीक्षा के परिणाम किये जारी, NSS के छात्र-छात्राएं अपना परीक्षा परिणाम देखने के लिए यहां करें क्लिक

SVMIC New Tehri: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी में बोर्ड परीक्षा के लिए छात्रों की शैक्षिक प्रगति पर हुई चर्चा, अभिभावकों ने दिए अनेक उपयोगी सुझाव

Image
   सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में अभिभावक शिक्षक गोष्ठी आयोजित करते हुए छात्र-छात्राओं की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य बीड़ी कुनियाल ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में किए गए बदलाव को लेकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे छात्र हित में एक अच्छी पहल बताया है। गोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए सुशील कोटनाला ने कहा है कि दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा व्यक्ति के जीवन के लिए एक अहम पड़ाव साबित होती है, और इस दौरान छात्र परीक्षा और पढ़ाई का अत्यधिक दबाव महसूस करते हैं। ऐसी स्थिति में शिक्षकों के साथ ही अभिभावकों का योगदान भी अहम हो जाता है।   नई टिहरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को आयोजित अभिभावक शिक्षक संगोष्ठी में विद्यालय के छात्र छात्राओं और विशेषकर कक्षा 10 और 12 बोर्ड के विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति की समीक्षा की गई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी विषय अध्यापकों द्वारा अपने-अपने विषयों की अब तक की प्रगति एवं आगे की कार्ययोजना अभिभावकों के सम्मुख प्रस्तुत की गयी। गोष्ठी की अध्यक्षता करते ...

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में विधायक किशोर उपाध्याय के साथ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का लिया संकल्प

Image
 विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में टिहरी के विधायक किशोर उपाध्याय और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन की मौजूदगी में स्कूली छात्र छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और आमलोगों ने तंबाकू निषेध शपथ ग्रहण करते हुए समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर टिहरी विधायक ने स्कूली बच्चों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव की जानकारी देते हुए उन्हें हमेशा इससे बचने के लिए कहा है। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में अंतर्राष्ट्रीय तंबाकू निषेध दिवस की मौके पर राष्ट्रीय तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम यानी एनटीसीपी कार्यक्रम के अंतर्गत विधायक किशोर उपाध्याय और सीएमओ डॉ संजय जैन की मौजूदगी में बड़ी संख्या में स्कूली छात्र छात्राओं, अभिभावकों, शिक्षकों और आम लोगों ने तंबाकू निषेध शपथ लेते हुए समाज को तंबाकू मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर विधायक किशोर उपाध्याय ने छात्र-छात्राओं, अभिभावकों और विद्यालय में मौजूद आमलोगों को तंबाकू से होने वाली बीमारियों और समाज में इसके दुष्प्रभाव को लेकर जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को स...

SVM New Tehri: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में छात्र संसद का हुआ गठन, नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को ब्लाक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी ने दिलवाई पद एवं गोपनीयता की शपथ-

Image
 सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में शैक्षिक स्तर 2022-23 के लिए छात्र संसद का विधिवत गठन किया गया है। इस अवसर पर नव निर्वाचित कैबिनेट कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को ब्लाक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलवाई। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने छात्र संसद के पदाधिकारियों को अपने दायित्व एवं कर्तव्य को समझते हुए विद्यालय के विकास में सक्रिय योगदान देने का आवाहन किया है।  जिला मुख्यालय नई टिहरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में शैक्षिक सत्र 2022 23 के लिए छात्र संसद का गठन किया गया है। विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं द्वारा मतदान करते हुए छात्र संसद के पदाधिकारियों का चुनाव किया गया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने भावी मतदाता के रूप में लोकतंत्र में निर्वाचन की प्रक्रिया को समझते हुए छात्र संसद के चुनाव में सक्रिय भागीदारी की। चुनाव के बाद मतगणना करते हुए चुनाव अधिकारी व विद्यालय के शिक्षक राजेश नेगी एवं दिनेश बहुगुणा द्वारा चुनाव परिणामों की घोषणा की गयी। निर्वाचन प्रक्रिया के तहत प्रधानमंत्री रंजना सेमवाल, उप प्रधानमंत्री रुद्राक्ष ...

Vidya Bharti Schools: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में पतंजलि योगपीठ के प्रभारी भास्कर औली ने योगक्रियाओं की दी जानकारी।

Image
 पतंजलि योग पीठ के प्रदेश योग प्रभारी भास्कर औली ने विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में योग शिविर का आयोजन करते हुए विद्यार्थियों और शिक्षकों को अनेक योग क्रियाओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भारत की संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के क्षेत्र में विद्या भारती के स्कूल वर्षों से अपना विशेष योगदान दे रहे हैं उन्होंने कहा कि योग को स्कूली शिक्षा के साथ जोड़कर बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में पतंजलि योगपीठ के प्रदेश प्रभारी भास्कर औली योग शिविर आयोजित कर विद्यालय के करीब 300 विद्यार्थियों और 25 शिक्षक व कर्मचारियों को विभिन्न योग क्रियाओं से अवगत करवाया।  इस दौरान उन्होंने योग की महत्ता पर चर्चा करते हुए स्कूली बच्चों को यौगिक जॉगिंग, सूर्य नमस्कार सहित ताड़ासन,तिर्यक ताड़ासन,कटिचक्रासन,वृक्षासन, मर्कटासन सहित विभिन्न प्राणायाम जैसे भस्त्रिका, कपालभाति, भ्रामरी व उदगीत प्राणायाम का विधिपूर्वक अभ्यास करवाते हुए इनके लाभों से भी बच्चों को अवगत करवाया। उन्होंने कहा है कि भारतीय योग पद्धति को पतंजलि योगपीठ द्वारा विश्व के...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में कक्षा 11 में औपबंधिक प्रवेश हुए आरंभ, पहले दिन 8 छात्रों ने लिए विद्यालय में प्रवेश।

Image
नई टिहरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मैं कक्षा 11 में प्रोविजनल एडमिशन आरंभ हो गए हैं। 11वीं कक्षा में नामांकन के पहले दिन आज 8 छात्रों ने अपने अभिभावकों के साथ विद्यालय पहुंचकर अनुबंध के आधार पर प्रोविजनल एडमिशन लिया है। प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने कहा है कि बोर्ड परीक्षाफल घोषित होने से पहले कक्षा 11 में प्रवेश लेने से विद्यार्थियों के समय का सदुपयोग होगा एवं वह अगली कक्षा के लिए बेहतर ढंग से तैयारी कर सकेंगे। विद्यालय शिक्षा परिषद रामनगर उत्तराखंड की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद गत सोमवार को उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन भी पूरा हो चुका है। इसके साथ ही उत्तराखंड बोर्ड दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा फल तैयार करने में जुट गया है। हालांकि परीक्षाफल तैयार किए जाने में कम से कम 1 माह का समय लगना अभी तय है। ऐसे में कक्षा 10 की परीक्षा दे चुके विद्यार्थी अभी तक बोर्ड परीक्षा फल घोषित करने के बाद ही कक्षा 11 में प्रवेश लेते थे, लेकिन इस बार शिक्षा विभाग के निर्देशों पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के प्रयासों से विद्यार्थी परीक्षाफल की ...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी, उत्तराखण्ड

Image
सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी, उत्तराखण्ड-  morning assembly activities.

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में अभिभावक-शिक्षकों की गोष्ठी का हुआ आयोजन, शैक्षिक सुधार के लिए अभिभावकों ने दिए अनेक उपयोगी सुझाव

Image
नई टिहरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में संपन्न हुई शिक्षकों एवं अभिभावकों एवं शिक्षकों की गोष्ठी में विद्यार्थियों की शैक्षिक प्रगति सहित विद्यालय के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने प्रबंध समिति के सदस्यों एवं अभिभावकों के सम्मुख शैक्षिक सुधारों के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत की। बैठक में अनेक अभिभावकों द्वारा उपयोगी सुझाव दिए गए। नए शैक्षिक सत्र के आरंभ में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में अभिभावकों एवं शिक्षकों की गुरुवार को संपन्न हुई गोष्ठी में विद्यालय के विभिन्न प्रकरणों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर विद्यालय में नवनियुक्त प्रधानाचार्य बीडी कुनियाल ने अभिभावकों से विद्यालय के विकास में यथोचित सहयोग देने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि छात्र छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों के साथ अभिभावकों और समाज के प्रबुद्ध लोगों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होता है। उन्होंने कहा कि अध्ययन के साथ-साथ बच्चों को भविष्य के लिए विभिन्न प्रकार की चुनौतियों के लिए भी तैयार करना विद्यालय की प्राथमिकता है। उन्होंने अभिभावकों को बताया क...

SCERT Uttarakhand: के 'ज्ञानांकुरण' कार्यक्रम से जुड़ कर लाभान्वित होंगे विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के छात्र-छात्राएं

Image
 प्रिय विद्यार्थी भैया-बहनों, नवीन सत्र में आप सभी लोग बहुत ही सकारात्मक सोच और उत्साह के साथ अध्ययन कर रहे होंगे। आप सभी को एक उपयोगी जानकारी दे रही हूं। उत्तराखंड राज्य की लोकप्रिय सरकार द्वारा कक्षा 6 से 12 तक के छात्र छात्राओं के लिए एससीईआरटी उत्तराखंड के माध्यम से दीक्षा पोर्टल पर 'ज्ञानांकुरण' ई-कोर्सेज का ऑनलाइन शुभारंभ किया गया है। इस कार्यक्रम में जुड़कर आप सभी अपनी शानदार ढंग से शैक्षिक प्रगति कर सकते हैं। विद्या भारती से सम्बद्ध विद्यालयों के शिक्षक whatsapp Group में जुड़ने के लिए यहां क्लिक करें।      एससीईआरटी उत्तराखंड द्वारा राज्य के सभी विद्यालयों में कक्षा 6 से 12 तक अध्ययनरत छात्रों के लिए दीक्षा पोर्टल पर सभी विषयों पर आधारित ई कंटेंट उपलब्ध करवाये गए हैं। पहले चरण में कक्षा 6 से 10 तक विज्ञान और गणित विषयों की ई कंटेंट अपलोड किए गए हैं। कक्षा कक्ष में शिक्षण के साथ ही सूचना एवं प्रौद्योगिकी के माध्यम से बच्चों तक लर्निंग एप्रोच बढ़ाने के लिए एससीईआरटी द्वारा ज्ञानांकुरण कार्यक्रम शुरू किया गया है। इस कार्यक्रम में स्कूली बच्चे अपने मोबाइल टेबले...

विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल के स्थानांतरण के बाद नवनियुक्त प्रधानाचार्य भवानी दत्त कुनियाल ने किया कार्यभार ग्रहण।

Image
  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल का सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में स्थानांतरण होने के बाद विद्यालय में नवनियुक्त प्रधानाचार्य भवानी दत्त कुनियाल ने कार्यभार ग्रहण किया है। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश डोभाल सहित सभी शिक्षकों ने नवनियुक्त प्रधानाचार्य का स्वागत किया है।     नई टिहरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल का उत्तरकाशी के गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य के पद पर स्थानांतरण हुआ है। स्थानांतरण होने पर उन्होंने नवनियुक्त प्रधानाचार्य भवानी दत्त कुनियाल को विद्यालय के प्रबंधक दिनेश डोभाल की मौजूदगी में कार्यभार सौंपा है। नवनियुक्त प्रधानाचार्य इससे पूर्व गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज उत्तरकाशी में प्रधानाचार्य का प्रभार संभाल रहे थे। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में पूर्व में प्रधानाचार्य विद्या दत्त तिवारी की सेवानिवृत्ति पर करीब 5 वर्ष पूर्व देवी प्रसाद नौटियाल ने बतौर प्रधानाचार्य कार्यभार ग्रहण किया था। अब उन्हें गणे...

Vidya Bharti School: विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का वार्षिक गृह-परीक्षाफल हुआ घोषित, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले परीक्षार्थी हुए सम्मानित।

Image
   जनपद मुख्यालय नई टिहरी स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज का वार्षिक गृह परीक्षाफल आज घोषित किया गया। विद्यालय के प्रबंधक दिनेश डोभाल एवं डायट नई टिहरी के प्रवक्ता सुधीर नौटियाल की मौजूदगी में प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने परीक्षाफल घोषित करते हुए छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी हैं।   विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में आज वार्षिक गृह-परीक्षाफल घोषित किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक दिनेश डोभाल और जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नई टिहरी के प्रवक्ता सुधीर नौटियाल मौजूद रहे। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद नौटियाल ने कहां है कि विगत लंबे समय से कोरोनावायरस के कारण विद्यालय की अनेक गतिविधियां प्रभावित रही, जिस कारण लंबे समय तक पारंपरिक कक्षाओं का संचालन नहीं हो पाया। विद्यार्थियों के लर्निंग लॉस की भरपाई करने के लिए विद्यालय के शिक्षकों ने ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण के बेहतर प्रयास किए हैं। विद्यार्थियों के कठोर परिश्रम और शिक्षकों व अभिभावकों के सहयोग व मार्गदर्शन से ही विद्यालय का परीक्षाफल उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय में जूनियर वर्ग में अक्...

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी का सात दिवसीय एनएसएस शिविर अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ संपन्न

Image
  सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नई टिहरी में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई का सात दिवसीय शिविर का समापन आज स्कूली बच्चों के अनेक रंगारंग कार्यक्रम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एनएसएस के स्वयंसेवकों ने भविष्य में समाज एवं राष्ट्र के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आवाहन किया है।      नई टिहरी नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के एनएसएस स्वयंसेवकों का सात दिवसीय शिविर आज संपन्न हुआ। शिविर के अंतिम दिवस आज एनएसएस के स्वयंसेवकों ने विद्यालय के आसपास की सेवित बस्तियों में साफ-सफाई करते हुए स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर आज स्कूल के छात्र छात्राओं द्वारा सामुदायिक सहभागिता का संदेश देने वाले अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इससे पूर्व कार्यक्रम अधिकारी राजेंद्र मिश्रवाण ने सात दिवसीय शिविर के दौरान की गई गतिविधियों पर विस्तार पूर्वक अपनी आख्या प्रस्तुत की। शिविर के समापन के अवसर पर उप-प्रधानाचार्य दिनेश प्रसाद बहुगुणा ने एनएसएस के स्वयंसेवकों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में एनएसएस की मूल संकल्पना के साथ समाज एवं राष्ट्रहि...