Posts

Showing posts from March, 2026

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई नेता हुए कांग्रेस में शामिल, बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय चुनाव लड़े थे ठुकराल

Image
 उत्तराखंड की राजनीतिक में शनिवार को बड़ा बदलाव देखने को मिला। पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल समेत कई नेता कांग्रेस में शामिल हो गए। गौरव गोयल, अनुज गुप्ता, नारायण पाल, भीमलाल आर्या, लखन सिंह भी कांग्रेस शामिल हुए हैं। राज्य में 2027 में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और इससे पहले इसे कांग्रेस की ताकत बढ़ाने की कोशिश के रूप में देखा जा रहा है। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए कांग्रेस पार्टी कई विधानसभा सीटों पर अपनी पकड़ मजबूत बनाने में जुटी है। राजकुमार ठुकराल रुद्रपुर से बीजेपी के पूर्व विधायक रह चुके हैं। ठुकराल कभी बीजेपी के मजबूत नेताओं में गिने जाते थे। 2012 और 2017 में बीजेपी के टिक पर ही चुनाव लड़े थे। साल 2022 का विधानसभा चुनाव ठुकराल ने बीजेपी से बगावत कर निर्दलीय लड़ने का फैसला लिया था। इसके बाद उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था। ठुकराल रुद्रपुर के पूर्व पालिकाध्यक्ष भी रहे हैं ऐसे में उनकी रुद्रपुर इलाके में अच्छी पकड़ है। काफी समय से चर्चा थी कि वे कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं मगर मामला अटका हुआ था।