Posts

Showing posts from September, 2026

नीट-यूजी: फर्जी प्रमाणपत्र लगाने वाले 15 एमबीबीएस अभ्यर्थियों के दाखिले रद्द, सत्यापन कर सूची जारी

Image
  नीट-यूजी पास करने वाले 15 एमबीबीएस अभ्यर्थियों का दाखिला तब रद्द कर दिया गया है जब उनके प्रमाणपत्र फर्जी पाए गए हैं। सोमवार को हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय की ओर से इन अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है। एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से दो चरण की काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण की काउंसिलिंग आज यानी मंगलवार से शुरू होगी। इससे पहले विवि की ओर से ऐसे अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई है जिन्होंने फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर अलग-अलग मेडिकल कॉलेजों में सीट पाई थी। जिला स्तर पर सत्यापन के बाद प्रमाणपत्रों में फर्जीवाड़ा मिलने पर अभ्यर्थियों का दाखिला रद्द कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक जिन अभ्यर्थियों का दाखिला रद्द किया गया है उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी, अनाथ, ओबीसी, एससी, ईडब्ल्यूएस आदि प्रमाणपत्रों के आधार पर दाखिला लिया था। शुरुआती चरण की काउंसिलिंग के बाद अभ्यर्थियों पर आरोप लगे थे। इसके बाद जांच शुरू हुई। इस मामले में पुलिस ने एसआईटी टीम का भी गठन किया है। अब तक पांच आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा कई ऐसे संस्थानों को बंद करवाया ...